रोजगार सहायकों ने विधायक को सौंपा एक सूत्री मांग का ज्ञापन
खाचरौद | जनपद पंचायत के रोजगार सहायक व मनरेगा के अधिकारी द्वारा नियमितीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। बुधवार को ग्राम रोजगार सहायक संघ ब्लॉक अध्यक्ष पवन अहिरवार के नेतृत्व में नियमितिकरण व समान कार्य, समान वेतन की मांग का ज्ञापन विधायक दिलीपसिंह शेखावत को सौंपा गया। जिस पर विधायक शेखावत ने ग्राम सहायकों को उनकी मांग जायज ठहराते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष अनुशंसा करने का आश्वासन दिया हैं। इस मौके पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी ऋतुराज बाथम, कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रफुल्ल शर्मा, ओमप्रकाश भरावा, मोहन गुर्जर, राजाराम परमार, रेशमा मोहम्मद, राधेश्याम सोलंकी, महेश रजक, अंबेश्वर पाटीदार, दिनेश व्यास, कृष्णपालसिंह सोलंकी, नारायणसिंह सोलंकी, विकास साहू, रामदास बैरागी, दयाराम परमार, रवि सेन, इस्माइल खान, जगदीश सोलंकी, गोपाल जोगचंद्र, टीकमसिंह, कैलाश सारविया आदि मौजूद थे।
विधायक शेखावत को ज्ञापन सौंपते रोजगार सहायक।