पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज में अव्यवस्था, प्रशासन लापरवाह

कॉलेज में अव्यवस्था, प्रशासन लापरवाह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी विक्रम कॉलेज में अव्यवस्थाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। प्राचार्या डॉ. लक्ष्मी दत्ता प्रोफेसरों के 11.30 बजे पहुंचने से कक्षाएं समय पर नहीं लग पा रही हैं और छात्राएं कॉलेज परिसर में भटकती रहती हैं। मगर कॉलेज पर नियंत्रण करने वाले ही लापरवाही कर रहे हैं तो यहां की व्यवस्था को कौन सुधार सकता है। इसी कारण कॉलेज में बेखौफ विद्यार्थी भी मोबाइल का उपयोग करते हुए नजर आते हैं।

तिरंगानिकाल दिया

सरकारीकॉलेज में लगा राष्ट्रीय ध्वज को भी प्राचार्या डॉ. दत्ता ने करीब दो महीनों पहले उतरवा दिया था। जबकि शासन के निर्देशानुसार रोजाना तिरंगा फहराना अनिवार्य किया गया था।

देरीसे खुलती हैं लाइब्रेरी

लाइब्रेरीकॉलेज के साथ खुलना चाहिए, लेकिन प्राध्यापकों के अप डाउन का असर कर्मचारियों पर भी हो रहा हैं। इसी कारण लाइब्रेरी 11.30 बजे के बाद ही खुलती है। इस कारण पुस्तकें लेने और जमा करने के लिए विद्यार्थियों को इंतजार करना पड़ता है।

कॉलेजके अंदर रहती हैं बाइक

कॉलेजभवन में किसी प्रकार का वाहन नहीं पाए, इसके लिए कॉलेज गेट के पास स्टैंड बनाया गया है। साथ ही कॉलेज के चैनल गेट के आगे वाहन लगाने पर रोक लगाई गई थी। बावजूद वर्तमान में कॉलेज भवन में ही एक कक्षा के पास कर्मचारी अपनी बाइक खड़ी कर रहे हैं। कॉलेज पर हो रही मनमानी पर जिम्मेदार आखिर कब तक आंख मूद कर बैठे रहेंगे।

^ध्वज का रंग फीका हो गया था, इसलिए ध्वज को उतरवा दिया गया था। मीडिया को कॉलेज के मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। डॉ.लक्ष्मी दत्ता, प्राचार्या,सरकारी विक्रम कॉलेज खाचरौद

कॉलेज परिसर में मोबाइल पर बतियाती छात्रा।

बिना ध्वज लगा पोल। फोटो-संजय दुबे