पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान मोर्चा की बैठक आयोजित

किसान मोर्चा की बैठक आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसान मोर्चा की बैठक आयोजित

खाचरौद| भाजपाकिसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक शनिवार को भोपाल में आयोजित हुई। बैठक में विशेष रूप से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर राष्ट्रीय सदस्य दयाराम धाकड़ मौजूद थे। राष्ट्रीय सदस्य धाकड़ ने बताया मप्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं में सबसिडी, बोनस, राहत बीमा आदि द्वारा 12 लाख 34 हजार 527 करोड़ रुपए किसानों को उपलब्ध कराए हैं। इसके लिए किसान मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया है। बैठक में 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक कृषि महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। इसमें भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ग्राम केंद्रों तक प्रशासन का सहयोग शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीण को दिलाने के लिए प्रचार किया जाएगा।