- Hindi News
- सरकारी स्कूलों में हाईस्कूल हासे की तिमाही परीक्षा शुरू
सरकारी स्कूलों में हाईस्कूल हासे की तिमाही परीक्षा शुरू
भासं. खाचरौद| सरकारीहाईस्कूल हायर सेकंडरी स्कूलों में सोमवार से तिमाही परीक्षा शुरू हो गई। इस दौरान परीक्षार्थियों से पहली पांच यूनिटों से संबंधित सवाल पूछे गए। पर्यवेक्षकों की निगरानी में शुरू हुई परीक्षा में नकल पर कड़ी नजर रखी गई। 15 से 22 सितंबर तक चलने वाली कक्षा तिमाही परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र स्कूलों ने अपने स्तर से तैयार किए हैं। शहर के आदर्श कन्या उमावि में सुबह 11.30 बजे से 3 बजे तक 13 पर्यवेक्षकों ने चारों कक्षाओं की परीक्षा ली। विद्यालय की चारों कक्षाओं की परीक्षा में 454 में से 447 छात्राएं शामिल हुई कक्षा 9 वीं की 7 छात्राएं अनुपस्थित रही। इसी तरह ग्राम आक्याजागीर के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य अनिल परमार ने बताया कक्षा 9वीं से 12वीं तक के कुल 399 में से 384 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के लिए 10 पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई।
कन्या उमावि में पहला पर्चा हल करती छात्राएं।
ग्राम आक्याजागीर के स्कूल में परीक्षा देते विद्यार्थी।