- Hindi News
- हितग्राहियों को डाकघर से पेंशन राशि वितरित होने लगी
हितग्राहियों को डाकघर से पेंशन राशि वितरित होने लगी
इम्पैक्ट
खाचरौदजनपद पंचायत के 4141 हितग्राहियों के लिए अप्रैल माह की जारी पेंशन राशि का वितरण सोमवार से डाकघरों के माध्यम से होना शुरू हो गया। 22 मई 2014 को जिला पंचायत ने उक्त हितग्राहियों की पेंशन राशि जारी कर दी, बावजूद डाकघर द्वारा पेंशन राशि अटका रखी थी। ऐसे में पेंशन हितग्राहियों को आर्थिक रूप से जीवन यापन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। भास्कर द्वारा अधिकारियों को अवगत कराने के बाद सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण उज्जैन के सह संचालक आर.के. जोशी सोमवार को मुख्य डाकघर के आनंद राव से चर्चा की और पेंशन राशि बंटवाने की बात कही। साथ ही उन्हें अगली बार से पेंशन राशि लेट करने पर कलेक्टर से शिकायत करने की बात कहीं।
भास्करने मुद्दा उठाया था
4141हितग्राहियों की अटकी राशि का मुद्दा भास्कर ने प्रमुखता से उठाया था और अधिकारियों को अवगत कराया था। अधिकारी भी मामले से हैरान थे और शिकायत कलेक्टर तक पहुंचने के बाद अधिकारियों ने डाकघर पर कार्रवाई करने की तैयारी कर ली थी। इस पर डाकघर ने सोमवार को पेंशन की राशि हितग्राहियों के खाते में जारी कर दी। भास्कर ने मामले को 4 जून को पेंशन राशि 22 मई को जारी, अब तक भटक रहे 4141 हितग्राही शीर्षक, 12 सितंबर को मुख्य डाकघर से जारी 12 से अधिक की पेंशन अब तक नहीं मिली शीर्षक 13 सितंबर को कलेक्टर से करेंगे पोस्ट मास्टर की शिकायत शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
अब3 माह की पेंशन के लिए इंतजार
अप्रैलमाह की पेंशन राशि का वितरण सोमवार से शुरू हुआ। जिला पंचायत ने मई, जून जुलाई माह की पेंशन राशि भी 27 अगस्त को 4197 हितग्राहियों के लिए 37 लाख 60 हजार 425 रुपए डाकघर उज्जैन के खाते में जमा कर दी है। ऐसे में हितग्राहियों को एक साथ ही चार माह की पेंशन का वितरण किया जाना था। लेकिन डाकघर द्वारा मात्र अप्रैल माह की ही पेंशन राशि का वितरण किया जा रहा है। सवाल यह है कि अब उक्त तीन माह की पेंशन राशि का वितरण डाकघर कितने दिनों में करेंगे। मामले में जोशी ने बताया कि मुख्य डाकघर के राव को उक्त तीन माह की पेंशन राशि भी शीघ्र वितरित करने की बात कहीं गई है।
यह था मामला
इंदिरागांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 60 से 64 वर्ष के हितग्राहियों को 200 रुपए, 65 से 79 वर्ष तक के हितग्राहियों को 275 रुपए 80 वर्ष से अधिक आयु व