अटाला बेचता था, सूना घर देख चोरी कर ली
अटाला बेचता था, सूना घर देख चोरी कर ली
उज्जैन| सूनेघर से सात माह पहले हुई चोरी के मामले में जीवाजीगंज पुलिस ने सोमवार को एक अटाले वाले को पकड़ा है। वहीं माधवनगर पुलिस ने फैक्टरियों में चोरी करने के आरोपी में तीन युवकों को पकड़ा है। टीआई एससी शर्मा ने बताया छोटा तेलीवाड़ा निवासी बानोबाई फरवरी में पारिवारिक कार्य से मुंबई गई थी। सूना घर देख 4-6 फरवरी के बीच उनके घर वारदात हुई थी। चोर ताला तोड़कर जेवरात नकदी ले गए थे। जांच में पता चला चोरी तकिया मस्जिद निवासी शाकिर उर्फ मामा पिता मोहम्मद हुसैन ने की थी। शाकिर को पकड़ा तो उसने वारदात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही से सोने की चेन, झुमकी, अंगूठी 3 हजार रुपए नकदी बरामद हुए हैं। शाकिर ने बताया वो अटाले का धंधा करता है। सूना मकान होने पर उसने बानो के घर वारदात कर दी थी। मंगलवार को उसे कोर्ट से रिमांड पर लेकर अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ करेंगे।
जमीनखोदकर चुरा ले गए थे मोटर - इधरमाधवनगर पुलिस ने बताया कि खंडेलवाल नगर निवासी जितेंद्र गर्ग की मक्सीरोड स्थित पोहा फैक्टरी से 11 सितंबर को 30 हजार रुपए कीमत की दो मोटर चोरी हुई थी। चोर मुख्य गेट बंद होने पर जमीन खोदकर फैक्टरी में घुसे थे। मामले में तीन युवकों को पकड़ा उनसे मोटर्स भी जब्त हो गई। पूछताछ के बाद मामले का खुलासा करेंगे।
लैपटाॅपकी तलाश में आरोपी को लेकर पुलिस धार गई
उज्जैन| चारदिन पहले सुभाषनगर की एक छात्रा से ज्यादती के मामले में नीलगंगा पुलिस सोमवार को लैपटाप की तलाश में युवक को लेकर धार गई है। वहीं एक आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। टीआई एमएस परमार ने बताया लैपटाप की 11 सितंबर को सुभाषनगर की छात्रा ने धार निवासी प्रतीक उपाध्याय हाल मुकाम इंदौर पर ज्यादती का आराेप लगाया था। मामले में प्रतीक का मोबाइल जब्त कर लिया था। पीड़िता ने प्रतीक के लैपटॉप में भी अश्लील फोटो होना बताया था। जिसकी तलाश के लिए प्रतीक को लेकर टीम को धार भेजा है। इधर शनिवार को जन्मदिन मनाने के बहाने साथी कर्मी के साथ नागदा के मेहमूद खान ने दुष्कर्म किया था। मेहमूद को सोमवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। मामले में प्रतीक और मेहमूद को रिमांड खत्म होने पर मंगलवार को कोर्ट में पेश करेंगे।
सिंहबनेंगे भोपाल प्राधिकरण सीईओ या सिंगरोली निगमायुक्त
उज्ज