पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई कर्मचारियों को कलेक्टर रेट से भी कम वेतन

सफाई कर्मचारियों को कलेक्टर रेट से भी कम वेतन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीअस्पताल की सफाई व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़े हुए है। इन कर्मचारियों को कलेक्टर रेट से भी कम वेतन दिया जा रहा है। जबकि ठेके में कर्मचारियों को कलेक्टर रेट पर वेतन देने का अनुबंध हुआ था। मामले की शिकायत कलेक्टर से होने पर सीएमएचओ ने सरकारी अस्पताल को 30 जून 2014 को पत्र लिखकर कर्मचारियों को कलेक्टर रेट पर वेतन देने के निर्देश दिए थे। बावजूद दो माह बाद भी कर्मचारियों को कलेक्टर रेट पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। इस कारण कर्मचारियों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है तो सरकारी अस्पताल की सफाई व्यवस्था का ढर्रा भी बिगड़ा हुआ है। मामले में ब्लॉक मेडिकल आॅफिसर डॉ. जाधव से चर्चा करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला।

ब्लॉक मेडिकल मेसर्स श्रीनारायण श्रीमंगलेश्वर शैक्षणिक सामाजिक उत्थान समिति के राकेश शर्मा के बीच खाचरौद ब्लॉक के सरकारी अस्पताल में सफाई व्यवस्था को लेकर अनुबंध 18 जनवरी 2014 को 20 सितंबर 2013 से 31 मार्च 2014 तक के लिए हुआ था। अनुबंध के तहत सफाई कर्मचारियों को कलेक्टर दर पर वेतन देना था। लेकिन सरकारी अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों को कलेक्टर रेट की जगह मात्र 3 हजार रुपए ही ठेकेदार द्वारा दिए जा रहे थे। इसे लेकर कर्मचारी जगदीश श्याम ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत की थी। इस पर सीएमएचओ ने नागदा सरकारी अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर को आदेश देकर मामले की जांच करने कर्मचारियों को कलेक्टर दर पर वेतन दिलाने के निर्देश 30 जून को दिए थे। बावजूद अभी भी कर्मचारियों को मात्र 3 हजार रुपए देकर ही इतिश्री की जा रही है।

नागदासे नहीं उन्हेल से होती है कार्रवाई

प्रभारीमेडिकल ऑफिसर डॉ. कमल सोलंकी ने बताया सीएमएचओ के यहां से आए आदेश का जवाब एसडीएम कार्यालय को दिया गया था। इसमें बताया गया कि नागदा सरकारी अस्पताल से तो कर्मचारियों का अनुबंध किया गया है और नहीं इनका वेतन यहां से जारी किया जाता है। उक्त कार्रवाई ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर उन्हेल से होती है।

महिलाचिकित्सक की नियुक्ति की मांग

सामाजिककार्यकर्ता ने सीएचएमओ को पत्र लिखकर सरकारी अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन शुरू करने महिला चिकित्सक की नियुक्ति करने के लिए की है। सामाजिक कार्यकर्ता लेखराज जटिया ने पत्र में बताया कि शहर सहित ग्राम के गरीब लोग सरकारी अस्पताल में पहुंचते है और अधिकतर म