पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज में प्राचार्या ने मीडिया पर प्रतिबंध लगाया

कॉलेज में प्राचार्या ने मीडिया पर प्रतिबंध लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीविक्रम कॉलेज की प्राचार्या लक्ष्मी दत्ता ने कॉलेज परिसर में मीडिया के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कारण कॉलेज प्रशासन की लापरवाही को मीडिया द्वारा उजागर करना। उच्च अधिकारियों को जब मामले से अवगत कराया गया तो वे भी हैरान है और अब कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

कॉलेज प्राचार्या डॉ. लक्ष्मी दत्ता सहित प्रोफेसर अप-डाउन करते हैं। ऐसे में वह समय पर कॉलेज नहीं पहुंचते हैं और विद्यार्थी प्रोफेसरों के आने का इंतजार करते रहते हैं। कई बार प्रोफेसरों के नहीं पहुंचने पर विद्यार्थी बिना पढ़ाई के ही घर लौट जाते हैं, जबकि कलेक्टर कवींद्र कियावत ने सभी विभागों के कर्मचारियों आला अधिकारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने के निर्देश जारी किए थे। बावजूद सरकारी विक्रम कॉलेज का ढर्रा बिगड़ा हुआ है। जिसे लेकर मीडिया ने कई बार प्रमुखता से खबरों का प्रकाशन किया और अधिकारियों को अवगत कराया। लेकिन कार्रवाई नहीं होने से अब उन्होंने मीडिया के ही कॉलेज परिसर में पहुंचने पर पाबंदी लगा दी है।

^कॉलेज में अनियमितता है तो उन्हें हमें दूर करना है कि मीडिया को। कॉलेज में आने से पहले मुझसे अनुमति लेना होगी, अन्यथा मीडियाकर्मियों को कॉलेज परिसर में नहीं आने दिया जाएगा। डॉ.लक्ष्मी दत्ता, प्राचार्या,सरकारी विक्रम कॉलेज खाचरौद

^कॉलेजमें पहुंचने से मीडिया को रोका जा रहा है, तो गलत है। प्राचार्या से जानकारी ली जाएगी। राजीवरंजन मीणा, एसडीएमनागदा खाचरौद

^कर्मचारियोंको समय पर ही अपने विभाग में पहुंचना होगा, जो नहीं पहुंच रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी। मीडिया पर रोक लगाई गई है तो संबंधितों से जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी। कवींद्रकियावत, कलेक्टर,उज्जैन