पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह दुकानों के शटर गिराकर इनकम टैक्स अधिकारी देर रात तक खंगालते रहे दस्तावेज

छह दुकानों के शटर गिराकर इनकम टैक्स अधिकारी देर रात तक खंगालते रहे दस्तावेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनकम टैक्स की टीम ने बुधवार को शहर की 6 दुकानों पर एकसाथ सर्वे की कार्रवाई की है। शहर के 4 सराफा 2 बड़े बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर्स के यहां अलग-अलग पहुंची टीमों ने ग्राहकों को फौरन बाहर कर व्यापारियों के मोबाइल तक कब्जे में ले लिए।

भास्करसंवाददाता | नागदा

दोपहर12 बजे से शुरू हुई सर्वे की कार्रवाई देर रात तक जारी थी। पूरी कार्रवाई को टीम ने दुकानों के आधे शटर गिराकर अंजाम दिया। सख्ती इतनी की व्यापारियों को भोजन भी अधिकारियों ने सामने बैठाकर कराया। बताया जा रहा है कि शहर में एकसाथ 6 दुकानों पर कार्रवाई की यह पहली घटना है।

व्यापारियोंके घरों पर भी डाला डेरा

आयकरटीम सदस्यों ने व्यापारियों उनके घर के सदस्यों को भी नजरबंद कर दिया। टीम सदस्यों ने संबंधित व्यापारियों के घरों पर भी डेरा डालकर हर जगह की तलाशी ली। टीम में शामिल कम्प्यूटर एक्सपर्ट हर डाटा खंगाल रहे हैं। टीम की सजगता यह थी कि उन्हें पहले से ही मालूम था कि कौन सी दुकान पर हिसाब-किताब रखने का माध्यम अथवा उसे मैंटेन करने की व्यवस्था क्या है। टीम ने आते ही सबसे पहले ऐसी ही जगह पर हाथ डाला, जहां से कारोबारी दस्तावेज रखे हुए थे। सर्वे के दौरान व्यापारियों को खाना चाय-नाश्ता भी अधिकारियों के सामने ही करना पड़ा। गौरतलब है कि आयकर टीम ने जिन सराफा व्यापारियों के खिलाफ सर्वे की कार्रवाई शुरू की है, वे सभी खाचरौद के हैं। कारोबार यहां होने से व्यापारियों ने यहां स्थाई निवास बना रखे हैं।

इन दुकानों पर कार्रवाई

टीमने आजाद चौक स्थित नीलम ज्वेलर्स इसी संस्थान के मिर्ची बाजार स्थित एक अन्य प्रतिष्ठान, बुड़ावनवाला ज्वेलर्स सराफा एसोसिएशन के सचिव कमलेश नागदा के प्रतिष्ठान सहित जिंदल बिंदल बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर्स के यहां पहुंचकर एक-एक दस्तावेज खंगाले। ज्वलेर्स के यहां सोने-चांदी के छोटे से छोटे आभूषण का भी तौल कर उसकी एंट्री की गई है। मीडिया ने अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया। मगर वह जानकारी देने से बचते रहे।

देर रात तक जांच करती टीम। फोटो-प्रदीप व्यास

बुड़ावनवाला ज्वेलर्स के बाहर खड़ा पुलिस बल।