पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मारी, खाचरौद की महिला की मौत

बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मारी, खाचरौद की महिला की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धानासुतामार्ग पर अज्ञात बोलेरो की टक्कर से बुधवार रात बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। घायल पति को रात 12 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। खाचरौद के पास वागेड़ी निवासी दंपती सातरुंडा माताजी दर्शन कर बाइक से घर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार कमेड़-धानासुता के बीच अज्ञात बोलेरो की टक्कर से सरेकुंवर पति भीमा यादव (18) की मौत हो गई। दायें पैर कमर में चोट आने से भीमा पिता कैलाशचंद्र (23) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कैलाशचंद्र ने बताया भीमा ने मोबाइल पर दुर्घटना की जानकारी दी तो ग्रामीणों के साथ मैजिक लेकर घटनास्थल पहुंचे। 108 एम्बुलेंस भी पहुंच गई थी परंतु चालक ने मृतक को ले जाने से मना कर दिया।

जिला अस्पताल में भर्ती भीमा यादव।