- Hindi News
- प्रदेश अध्यक्ष ने बंबोरिया का स्वागत किया
प्रदेश अध्यक्ष ने बंबोरिया का स्वागत किया
खाचरौद| नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल ने किसान नेता चेतन यादव के नेतृत्व में प्रदाध्यक्ष अरुण यादव से मुलाकात की। यादव ने खाचरौद नपा में सर्वाधिक मतों से पार्षद निर्वाचित हुए राधेश्याम बंबोरिया का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पार्षद राजेंद्र धाकड़, निरंजन सिसौदिया, राजकुमार बंबोरिया, शंकरलाल राठौड़ आदि थे।
बंबोरिया का स्वागत करते अध्यक्ष यादव।