घायल मोर मिला, गंभीर होने पर महू रैफर
मड़ावदा| एकघायल मोर को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे उज्जैन रैफर किया गया। जानकारी के मुताबिक ग्राम नरसिंहगढ़ में अंबा माता मंदिर के पास एक घायल मोर पड़ा था। उसे कमल सेन, राजेश माहेश्वरी कोटवार रामलाल पांडे ने सरकारी अस्पताल खाचरौद पहुंचाया। यहां डॉ. भूपेंद्र पाटीदार ने मोर के दोनों पैर टूटने पर उसे उज्जैन रैफर कर दिया। डॉ. पाटीदार के मुताबिक उज्जैन में उपचार नहीं होने पर उसे महू भेजा जाएगा।