पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन

हिंदी दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़नगर| नगरके नवयुग महाविद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर लोकोक्तियों एवं मुहावरों पर आधारित अनूठी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित महाविद्यालय संचालक समिति की अध्यक्षा उषा सोनी, संचालक सदस्य अजय जैन, सुषमा जैन, अंजू मारू, महाविद्यालय प्राचार्य मुकेश वाणी एवं महा विद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी दीपक पीरिया ने सरस्वती पूजन कर किया। वहीं कार्यक्रम में अतिथियों ने संबोधित किया।

यहांभी प्रतियोगिताएं हुई

नागदा|विजनपब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस मनाया गया। इस दौरान सुंदर लेखन, वाद-विवाद निबंध, हिंदी स्लोगन, कविता सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर राकेश शर्मा, राहुल शुक्ला आदि मौजूद थे। कार्यक्रम भारती चौहान, प्रियंका मीणा के मार्गदर्शन में हुआ। जानकारी को-ऑर्डिनेटर राकेश जोशी ने दी।

हिंदीपाक्षिक सप्ताह मनाया-खाचरौद| हिंदीदिवस पर मंगलवार को सत्य सिद्धि पब्लिक स्कूल ने हिंदी पाक्षिक सप्ताह मनाकर वक्तव्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने काव्य गोष्ठी, भाषण निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। स्कूल प्रबंधक डॉ. विजय सक्सेना ने मातृभाषा हिंदी के वर्तमान समय में प्रासंगिकता विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर रंजीता वर्मा, पदमावती चौधरी, निर्मला मोदी, रंजना गेहलोत आदि मौजूद थे।