पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योजना के लिए आठ करोड़ मंजूर

योजना के लिए आठ करोड़ मंजूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा | जलआवर्धन योजना के तहत 8 कराेड़ रुपए की राशि स्वीकृत हाे गई है। राशि नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा 17 दिसंबर को नगर पालिका में भेजी जाएगी। गौरतलब है कि पूर्व में योजना के लिए शासन को 32 करोड़ रुपए की राशि का प्रस्ताव भेजा गया था। साथ ही खाचरौद बायपास रोड के लिए 5 करोड़ रुपए की राशि को भी मंजूरी मिली है। स्वीकृति पर भाजपा नागदा-खाचरौद ने मुख्यमंत्री, प्रदेश मंत्री विधायक शेखावत का अाभार माना है।

विसमें सेवानिवृत्ति का मामला

सेवानिवृत्तिकी आयु के आदेश को स्थानीय उद्योग में लागू कराने के मामले काे विधायक दिलीपसिंह शेखावत ने विधानसभा में उठाया। उन्होंने ध्यानाकर्षण प्रश्न के माध्यम से शासन द्वारा श्रमिकों की सेवानिवृत्ति आयु 58 से 60 वर्ष करने के आदेश को लागू कराने की बात कही है। शेखावत के मुताबिक प्रदेश में मात्र रीवा स्थानीय उद्योग ने ही उक्त आदेश का पालन नहीं किया है।