ठंड से बचने के जतन महंगे पड़ रहे
खाचरौद | धीरे-धीरेमौसम में ठंडक घुलती जा रही है और लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिए है। बाजार में भी गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है, लेकिन व्यापारियों की मानें तो अभी बिक्री में इजाफा नहीं हुआ है। दिसंबर माह की शुरुआत होते ही सर्द हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। व्यापारियों के मुताबिक गर्म कपड़ों के भावों में 15 से 20 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। सुबह की पाली में स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को माता-पिता गर्म कपड़े पहनाकर भेज रहे हैं। हालांकि अभी तक प्रशासन द्वारा सुबह की पाली में लगने वाले स्कूलों के समय में परिवर्तन नहीं किया है।