- Hindi News
- आठ दिनी औद्योगिक सुरक्षा सप्ताह में प्रतियोगिताएं हुईं
आठ दिनी औद्योगिक सुरक्षा सप्ताह में प्रतियोगिताएं हुईं
नागदा. भोपालगैस त्रासदी की स्मृति में बिरलाग्राम स्थित आरसील कैटेलिस्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आठ दिवसीय औद्योगिक सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। 3 से 12 दिसंबर तक चले आयोजन में सुरक्षा नारा, सुरक्षा पाेस्टर, संवाद, सुरक्षा प्रतिज्ञा, सुरक्षा प्रशिक्षण मोकड्रिल प्रशिक्षण पर निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। सुरक्षा सप्ताह समापन पर वरिष्ठ प्रबंधक राजीव पाठक ने सुरक्षा पर आत्मचिंतन करने पर जोर दिया। वरिष्ठ प्रबंधक एम.एस. भाटी ने सुरक्षित कार्य करने पर जोर दिया। इस मौके पर बीनू पी. कोशी, दीपक शर्मा, आशीष कुशवाह, आर.के. चौहान, अनिल शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन सुरक्षा मैनेजर एन.के. यादव ने किया। आभार एच.एल. राठौर ने माना।
आक्याजागीरमें शीतलहर जारी
खाचरौद.ग्रामआक्याजागीर में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। शुक्रवार रात से शुरू हुई शीतलहर शनिवार को भी दिनभर जारी रही। खासकर बुजुर्गों बच्चों को इस मौसम से ज्यादा नुकसान हो रहा है। मौसम को देखकर किसानों ने आगे भी बारिश होेने की उम्मीद जताई है।