- Hindi News
- कोचिंग के लिए विद्यार्थियों पर शिक्षक दबाव बनाने का आरोप
कोचिंग के लिए विद्यार्थियों पर शिक्षक दबाव बनाने का आरोप
स्कूली बच्चों को प्रताड़ित होने से रोकने के लिए राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग ने अनुशंसा की और शिक्षा विभाग ने इसके आदेश भी 18 नवंबर को जारी कर दिए। लेकिन दूसरी ओर कोचिंग के लिए शिक्षक ही बच्चों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। काेचिंग नहीं आने वाले विद्यार्थियों को अनुतीर्ण करने की चेतावनी दी जा रही है।
नाम छापने की शर्त पर एक विद्यार्थी ने एबीवीपी को अपनी व्यथा सुनाई। विद्यार्थी के मुताबिक विद्यार्थियों को शिक्षकों द्वारा उनकी बताई दुकान से पाठ्य-पुस्तक खरीदने कोचिंग नहीं आने पर अनुतीर्ण करने की चेतावनी दी जाती है। विद्यार्थी की पीड़ा सुनने के बाद एबीवीपी तहसील संयोजक रवि भटेवरा, सह संयोजक भरत कांकर, भूपेंद्र सोनावा, चंदन बैरागी ने शनिवार को शासकीय बालक उत्कृष्ट उमावि प्राचार्य अर्जुनसिंह सोलंकी से शिकायत की। मामले की पूरी वीडियाे रिकॉर्डिंग भास्कर के पास सुरक्षित है।
अधिकारीकुछ करते नहीं और मैं कुछ कर नहीं सकता
आखिलभारतीय िवद्यार्थी परिषद केे साथ विद्यार्थियों ने भी प्राचार्य सोलंकी के सामने शिकायत दर्ज कराई। इस पर उन्होंने विद्यार्थियों की बात को अनसुना कर अपनी बात रखते हुए कहा कि शिक्षकों ने उन्हें लिखित में जानकारी दी है कि कोई भी शिक्षक कोचिंग सेंटर का संचालन नहीं करता है। एबीवीपी ने दबाव बनाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करने की बात कही तो प्राचार्य सोलंकी ने कहा कि अधिकारी ने कहा था कि मैं कार्रवाई करुंगा, लेकिन अधिकारी खुद कुछ नहीं करते हैं तो मैं क्या कर सकता हूं। शिकायतकर्ता विद्यार्थियों ने जब अनुतीर्ण करने की चेतावनी देने वाले शिक्षक का नाम बताया तो प्राचार्य सेालंकी ने लिखित शिकायत करने पर 15 दिन में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
शिकायतकरोगे तो स्कूल से नाम काट दूंगा
कोचिंगके लिए दबाव बनाने वाले शिक्षकों की शिकायत प्राचार्य सोलंकी से करने के बाद भी जब उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो विद्यार्थियों ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी। इससे नाराज सोलंकी ने विद्यार्थियों को शिकायत करने पर स्कूल से निकालने की चेतावनी देकर आगे से शिकायत नहीं करने की समझाइश दी। जबकि प्राचार्य का कहना है कि उन्होंने छात्र की पर्याप्त उपस्थिति दर्ज नहीं होने के कारण स्कूल से निलंबित करने की बात कही थी।
आपशिकायत दीजिए, हम कार्रवाई करेंगे
मामलेकी शिक