- Hindi News
- मॉडल स्कूल में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन
मॉडल स्कूल में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन
खाचरौद. आगामीशैक्षणिक सत्र वर्ष 2015-16 में प्रतिभावान विद्यार्थियों को मॉडल स्कूल में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। शासकीय बालक उत्कृष्ट स्कूल प्राचार्य अर्जुनसिंह सोलंकी ने बताया गत वर्ष की प्रक्रिया में कुछ बदलाव किया गया है। मॉडल स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। इसकी वजह से अधिक से अधिक प्रतिभावानों को इसका लाभ मिल सके। इस परीक्षा के माध्यम से मॉडल स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। 4 दिसंबर से फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 3 जनवरी तक चलेगी। 85 रुपए शुल्क जमा कर कक्षा 8 में अध्ययनरत विद्यार्थी अपने फार्म ऑनलाइन कहीं से भी भर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 25 जनवरी को होगी। जो विद्यार्थी कक्षा 8 में ए, बी, सी ग्रेड के साथ चयन परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे। उन्हीं विद्यार्थियों को मॉडल स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा।