300 मरीजों का परीक्षण
खाचरौद | स्वाइनफ्लू से बचाव के लिए मंगलवार को उज्जैन दरवाजा क्षेत्र में एक निजी क्लीनिक पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लोगों को दवाइयां बांटी। अध्यक्षता सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय प्राचार्य बृजनंदन कुमावत ने की। चिकित्सकों ने अस्थमा (दमा), दंत, मुख, फिजियोथेरेपी नेत्र रोग परीक्षण कर परामर्श किया गया। डाॅ. अनिल पाटीदार, डाॅ. सौरभ सुलानिया, डाॅ. ईश्वर पाटीदार, डाॅ. प्रताप चौहान ने 300 मरीजों का परीक्षण किया। इस मौके पर जितेंद्र जैन, संदीप ओरा, आलेख चतुर्वेदी, वैभव चौहान आदि रहे।