वकीलों ने प्रतिवाद दिवस मनाया
खाचरौद | एमपीस्टेट बार कौंसिल के आह्वान पर शहर के वकीलों ने मंगलवार को अदालतों में पैरवी नहीं की। खाचरौद बार उपाध्यक्ष मोहम्मद सादीक ने बताया चीफ जस्टिस के ट्रांसफर की मांग को लेकर मप्र बार एसोसिएशन जबलपुर के आह्वान पर एक दिवसीय प्रतिवाद दिवस मनाया। गौरतलब है कि निचली अदालतों में 5 साल की अवधि से लंबित मुकदमों को 31 मार्च तक निपटाने अन्य प्रशासनिक आदेशों के खिलाफ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा चीफ जस्टिस की कोर्ट का बहिष्कार 2 फरवरी से किया जा रहा है। इस आंदोलन को खाचरौद बार एसोसिएशन ने भी अपना समर्थन दिया हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को पूरे दिन वकील ने शांतिपूर्ण शालीनता के साथ विरोध दर्ज कराया।