वैलेंटाइन-डे मनाने गिफ्ट खरीद रहे युवा
14फरवरी को वैलेंटाइन डे है, यानी प्यार के इजहार का दिन। शनिवार 7 फरवरी को रोज डे के साथ वैलेंटाइन वीक की शुरुआत भी हो गई। सोमवार को रोज डे पर गुलाब के फूल दिए। 14 फरवरी तक युवा हर दिन को अलग अलग अंदाज में मनाते हैं। इसको लेकर हर दिन अलग-अलग तरह के गिफ्ट युवा खरीद रहे हैं। पहले युवाओं को सिर्फ 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के लिए एक दिन का इंतजार रहता था। लेकिन अब पूरे सप्ताह तक सेलिब्रेशन चलता है। युवा अपने साथी को खुश रखने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं।
बाजार में उपहारों की भरमार
वैलेंटाइन- डे के करीब आते ही गिफ्ट आइटम का बाजार दमक गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अच्छा कारोबार होगा। विक्रेताओं ने भी प्यार के पल को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। एक से बढ़कर एक गिफ्ट आइटम से बाजार पटा पड़ा है। इस बार कपल को लुभाने के लिए ग्रीटिंग कार्ड का क्रेज बरकरार है, जिसमें अपने साथ अपने खास की तस्वीर होगी।