मौसम में बदलाव, दिन का तापमान गिरा
खाचरौद | मौसमने एक बार फिर से करवट ली है। मंगलवार को दिन के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट से तापमान 21 तो रात के तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि होने से तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। एक पखवाड़े से मौसम का रुख बिगड़ने से इस वर्ष गर्मी देरी से दस्तक दे रही है। बादल और धुंध की वजह से आम जनजीवन के साथ ही फसलें प्रभावित होने लगी थीं। आमतौर पर मकर संक्रांति के बाद गर्मी असर दिखाने लगती है। इस समय फसलें पकने से उन्हें धूप की आवश्यकता होती है। जबकि इस वर्ष 15 जनवरी के बाद से बादल और ठंडी हवा की वजह से धूप नदारद रही।