पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाचरौद|रतलाम मेंबजरंग दल जिला सहसंयोजक कपिल राठौर पुखराज की हत्या को लेकर रविवार को विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार मीना पाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें रतलाम में हुई घटना के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। ज्ञापन में 23 सितंबर को खाचरौद में वर्ग विशेष के लोगों द्वारा बागपुरा क्षेत्र में हवाई फायरिंग, पत्थरबाजी, धारदार हथियार निकालकर तनाव पैदा करने की कोशिश करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। पुलिस ने घटना में उपयोग किया गया हथियार भी जब्त नहीं किया है। ठोस कार्रवाई नहीं होने से आरोपी बाजार में घूम रहे हैं। ज्ञापन के पूर्व विहिप कार्यकर्ताओं ने खब्बावास के श्रीराम मोहल्ला स्थित श्रीराम मंदिर से वाहन रैली निकाली, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुलिस थाना पहुंची। इस मौके पर प्रदीप ओरा, भंवरलाल अटोलिया, रामनिवास धाकड़, रणजीतसिंह चौहान, मंगल वरवनिया, पिंटू ठन्ना, शुभम शर्मा, पंकज चंदेल, ओजेश सोलंकी, मुकेश सगीतला, मुकेश धनोतिया, कुलदीप शर्मा, मुकेश वाक्तरिया, भरत पंडित, बाबू कासनिया, अरविंद पाटीदार, विनोद धाकड़, गोपाल वरवनिया, संजय दरिया, दीपक सांडे आदि मौजूद थे। ज्ञापन का वाचन जिला संयोजक बद्रीलाल कावरिया ने किया।