विकास कार्य लोगों को हमेशा याद रहेंगे
3करोड़ रुपए से अधिक के कर्ज में डूबी नगरपालिका में भी नपाध्यक्ष विजय सेठी ने शहर विकास के कार्य किए है। नगर विकास के क्षेत्र में परिषद द्वारा किए गए कार्य हमेशा आमजनों को याद रहेंगे। यह बात केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत ने नपाध्यक्ष विजय सेठी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वामी विवेकानंद वाटिका फूड झोन लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कहीं। अतिथि विधायक दिलीपसिंह शेखावत ने विषम आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद नपाध्यक्ष द्वारा शहर विकास को प्राथमिकता देने आगामी समय में भी इसी तरह जनता की सेवा सहयोग करने की बात कहीं। लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात स्वामी विवेकानंद वाटिका फूड झोन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई।
यहथे अतिथि- अध्यक्षतानपाध्यक्ष सेठी ने की। विधायक शेखावत, आलोट विधायक जितेंद्र गेहलोत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम बंसल, संभागीय मंत्री राकेश डागोर, पूर्व सभापति नगर निगम प्रकाश चित्तौड़ा, पूर्व विधायक लालसिंह राणावत, नागदा नपाध्यक्ष शोभा यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष सीताराम परमार, ग्रामीण अध्यक्ष लालसिंह सिसौदिया, नागदा नगर अध्यक्ष धर्मेश जायसवाल, ग्रामीण अध्यक्ष महेश व्यास, विशेष अतिथि नगर महामंत्री लोकेश राठौर, बद्रीलाल संगीतला, जनपद अध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार, पूर्व जनपद अध्यक्ष रामलाल धाकड़, ग्रामीण महामंत्री ईश्वरलाल जाट, नागदा पूर्व नपाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व उपाध्यक्ष सज्जनसिंह शेखावत, किसान मोर्चा राष्ट्रीय सदस्य दयाराम धाकड़ आदि उपस्थित थे।
इन्होंनेकिया स्वागत- अतिथियोंके आगमन पर नागदा रोड बायपास पर अमित सेठी मित्र मंडल द्वारा स्वागत किया गया। दोपहिया चारपहिया वाहन रैली पूरे नगर में भ्रमण करती हुई नपा परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। वाहन रैली का नगर में जगह-जगह भाजपा मोर्चा सहित समस्त प्रकोष्ठ ने मंच बनाकर आतिशबाजी पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। विक्रम मार्ग पर सेठी परिवार ने रैली का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
शिलान्यासऔर फीता काटकर लोकार्पण किया- आतिशबाजीढोल नगाड़ों के बीच केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत, विधायक दिलीपसिंह शेखावत अन्य अतिथियों ने नपाध्यक्ष सेठी के साथ शिलान्यास फीता काटकर गुब्बारे छोड़कर वाटिका का लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि गेहलोत का नपाध्यक्ष विजय सेठी ने अभिनंदन किया। केंद्रीय मंत्री गेहलोत ने चांदी का मुकुट नीलकंठेश्वर महादे