भाटीसुड़ा में महिला ग्राम सभा आयोजित
भाटीसुड़ा में महिला ग्राम सभा आयोजित
नागदा | प्रदेशशासन के निर्देशानुसार गत दिनों ग्राम भाटीसुड़ा में विशेष महिला ग्राम सभा का आयोजन हुआ। अध्यक्षता सरपंच लीलाबाई परमार ने की। सभा में एमपीडब्ल्यू उप स्वास्थ्य केंद्र के मूलचंद्र परमार ने उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य शिक्षा, स्वच्छता, आंगनवाड़ी, मध्यान्ह भोजन, प्रधानमंत्री जन-धन योजना आदि की जानकारी दी। इस मौके पर सचिव महेंद्रसिंह डोडिया, सहायक सचिव रवि सेन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता यशोदा मीणा, अंजु कुंवर आदि मौजूद थे।
आक्याजागीरमें विशेष ग्राम सभा आयोजित
खाचरौद| ग्रामपंचायत आक्याजागीर में महिलाओं के लिए विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। आंगनवाड़ी अधिकारी किरण डोंगरे ने कुपोषण से बचाव, घर की साफ-सफाई के साथ गर्भवती महिलाओं को सिर्फ सरकारी अस्पताल में डिलेवरी की सुविधाओं के संबंध मे जानकारी दी। ग्रामसभा में कृषि विस्तार अधिकारी बी.एल. सोलंकी ने किसानों को कृषि की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर सरपंच जगदीश नंदेड़ा, सचिव प्रकाश गोयल, मोहनलाल धाकड़, पूनमचंद मदारिया, बद्रीलाल मदारिया, बाबूलाल चौकीदार, रामप्यारी वाक्तरिया, किष्किंधा मदारिया, राजू मेहता, कलाबाई ररोतिया आदि मौजूद थे।