पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाचरौद जपं में उपसरपंच के चुनाव आज

खाचरौद जपं में उपसरपंच के चुनाव आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनपदपंचायत खाचरौद की 130 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को प्रथम सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें सरपंच को विधिवत कार्य करने की पात्रता मिलेगी और उप सरपंच का चुनाव भी होगा। इसके लिए नाम निर्देशन फार्म भरने, फार्म की जांच नाम वापसी के लिए समय निर्धारित रहेगा। निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन मीणा ने बताया सम्मेलन के लिए 130 पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर नियुक्त किया। इनके द्वारा उपसरपंच के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उपसरपंच के नाम निर्देशन फार्म में प्रस्तावक के नाम के साथ हस्ताक्षर होना जरूरी है। कोई भी पंच एक से अधिक के लिए प्रस्ताव या समर्थन नहीं कर सकेंगे। मतदान में निर्वाचित पंच-सरपंच ही हिस्सा ले सकेंगे। दो अभ्यर्थियों को समान वोट मिलने पर लॉटरी से हार-जीत का निर्णय किया जाएगा। उन्होंने कहा निरक्षर, नेत्रहीन या नि:शक्त मतदाता की स्थिति में साथी की मदद से मतदान किया जा सकेगा।