स्वाइन फ्लू की 5500 लोगों को दवाई बांटी
खाचरौद | स्वाइनफ्लू से बचाव के लिए गुरुवार को लायंस क्लब श्रीसांई द्वारा गणेश देवली पर दवाई बांटी गई। शिविर का शुभारंभ नपाध्यक्ष कमलेश अनिल शर्मा ने किया। इसमें 5500 लोगों को दवाइयां बांटी गई। जोन चेयर पर्सन अरुण चतुर्वेदी, मोहनलाल सोलंकी, शंकरलाल गुलिया, शिवराम सागित्रा, डॉ. अमित चावड़ा, ओम सोलंकी, दशरथ वाक्तरिया, भरत नागर, अशोक पोपंडिया, मिर्जा तहफिम बेग, ईश्वर ठन्ना, अजय गगरानी, मनोज अग्निहोत्री आदि मौजूद थे।