- Hindi News
- अधिकृत पहचान पत्र के बिना प्रवेश परीक्षा नहीं दे सकेंगे
अधिकृत पहचान पत्र के बिना प्रवेश परीक्षा नहीं दे सकेंगे
उत्कृष्टविद्यालय मॉडल स्कूलों की प्रवेश परीक्षा के प्रवेश-पत्र ऑनलाइन दिए जाएंगे। उत्कृष्ट बालक मॉडल स्कूल प्राचार्य अर्जुनसिंह सोलंकी ने बताया 15 फरवरी को होने वाली प्रवेश परीक्षा के प्रवेश-पत्र व्यापमं द्वारा जारी किए जा रहे हैं।
प्रवेश-पत्र को आवेदन क्रमांक के आधार पर कियोस्क से ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकेगा। अन्य किसी भी विधि से प्रवेश-पत्र प्राप्त नहीं होगा। प्रवेश-पत्र के साथ विद्यार्थियों को फोटोयुक्त पहचान-पत्र भी लाना होगा। इसमें पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड या प्राचार्य, प्रधानाध्यापक द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान-पत्र के बिना किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा में बैठने की पात्रता नहीं होगी। ऑनलाइन आवेदन, प्रवेश-पत्र, फोटोयुक्त पहचान-पत्र की व्यवस्था पहली बार लागू की गई है। 15 फरवरी को ओएमआर शीट के माध्यम से होने वाली प्रवेश परीक्षा सुबह 9.45 से दोपहर 12.15 बजे तक होगी। उक्त परीक्षा के परिणामों के आधार पर ही विद्यार्थियों को उत्कृष्ट एवं मॉडल स्कूल में प्रवेश मिल सकेगा।
मारपीट-बड़नगर| स्थानीयतेजाजी चौक पर एक बाइक के पीछे लगे बक्से से टकराने पर बाइक सवार से मारपीट की। जानकारी के मुताबिक फरियादी राकेश पिता शंकर यादव निवासी लोहाना के साथ आरोपी शाहरुख पिता रजाक खां निवासी ने मारपीट की।