पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईस्कूल हायर सेकंडरी की अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू

हाईस्कूल-हायर सेकंडरी की अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाचरौद | सोमवारसे हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। प्रथम दिन हाईस्कूल में गणित और हायर सेकंडरी में विशिष्ट भाषा हिंदी का प्रश्न-पत्र हुआ। खाचरौद शहर के सभी हाईस्कूल-हायर सेकंडरी स्कूलों में दो पाली में विद्यार्थियों ने पर्चे हल किए। शासकीय कन्या उमावि प्राचार्य अनसिंह बघेल ने बताया सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक 11 वीं 12 वीं का हिंदी का प्रश्नपत्र हुआ। दोपहर 12 से 3 बजे तक 9वीं 10वीं का गणित का प्रश्नपत्र था। ग्राम आक्याजागीर के शासकीय हायर सेकंडरी प्रभारी प्राचार्य अनिल परमार ने बताया सोमवार को स्कूल में भी दो पाली में हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी कक्षाओं की परीक्षा शुरू हुई।

मड़ावदा| शासकीयउमावि में सोमवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षा की शुरुआत हुई। प्राचार्य प्रेमसिंह यादव ने बताया कक्षा 9 से 12 तक के 210 विद्यार्थियों में से 204 ने परीक्षा में भाग लिया।

खाचरौद. कन्याउमावि परीक्षा में प्रश्न पत्र हल करतीं छात्राएं।