- Hindi News
- सड़क निर्माण कार्य बंद होने से राहगीर परेशान
सड़क निर्माण कार्य बंद होने से राहगीर परेशान
मडा़वदा|खाचरौद- रूनीजासड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत होने से लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन ठेकेदार ने सड़क निर्माण कार्य बंद कर दिया है, जिससे लोगों को पुन: जर्जर रास्ते से ही गुजरने पर मजबूर होना पड़ रहा है। मप्र सड़क विकास निगम द्वारा बनाई जा रही सड़क में ठेकेदार ने 1 नवंबर से मड़ावदा फंटे से रूनीजा की ओर 2 किमी का डामरीकरण शुरू कर दिया था, लेकिन डामर वापस उखड़ गया है। कारण डामर एक ओर ही हुआ था। अधूरे काम की वजह से सबसे अधिक परेशान मड़ावदा से खाचरौद जाने वाले दोपहिया, चौपहिया वाहन चालकों को होना पड़ रहा है। सड़क पर बड़ी-बड़ी गिट्टी बोल्डर होने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त भी हो रहे हैं। मामले में मप्र सड़क विकास निगम संभागीय महाप्रबंधक ए.एल. सूर्यवंशी ने बताया ठेकेदार ने कार्य करने में असमर्थता जाहिर की। मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है, ताकि अन्य व्यवस्था कर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करवाया जा सके।
इस तरह सड़क पर डाली बड़ी गिट्टी। फोटो: रवि बैरागी