पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षाएं नजदीक, देर रात तक चल रहे कोचिंग सेंटर

परीक्षाएं नजदीक, देर रात तक चल रहे कोचिंग सेंटर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्षिकपरीक्षाओं का समय नजदीक आते ही स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम होने लगी है। वहीं कोचिंग सेंटरों पर भीड़ बढ़ने लगी है। स्थिति यह है विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए सेंटरों को देर रात तक संचालित किया जा रहा हैं। ऐसे में देर रात तक कोचिंग सेंटरों पर बच्चों के होने से अभिभावक बेचैन हो रहे है।

माशिमं ने कक्षा 10 वीं 12 वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। इसमें दोनों ही परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह से शुरू हो रही हैं। अब परीक्षा के शुरू होने में एक पखवाड़ा कम का समय शेष रह गया है। स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या दिनों-दिन घटने लगी है तो कोचिंग सेंटरों पर भीड़ बढ़ने लगी है। कोचिंग सेंटरों पर पढ़ने आने वाले बच्चों की भीड़ को देखते हुए संचालकों ने भी मनमानी शुरू कर दी हैं। शहर में वर्तमान में बिना समय सीमा के अल सुबह से देर रात तक कोचिंग सेंटरों में पढ़ाने का काम किया जा रहा है। इससे बच्चों को परेशानी हो रही है। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी छात्राओं को हो रही है। उन्हें भी कोचिंग सेंटरों में जिस समय पढ़ने के लिए बुलाया जा रहा है उसी समय पहुंचना पड़ रहा है। ऐसे में उनके साथ छेड़छाड़ की घटना होने का भी अंदेशा बना रहता है। इसके बाद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

बिना समय निर्धारित किए पढ़ा रहे

शहरमें इस समय दर्जनों कोचिंग क्लासेस चल रही हैं। इनमें पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों को कोर्स कवर कराने के लिए संचालक बिना समय निर्धारित किए कभी भी पढ़ने के लिए बुला रहे हैं। अलसुबह 6 से रात 10 बजे तक क्लासेस संचालित की जा रही हैं। जबकि सुबह 6 बजे रात 10 का समय खासकर छात्राओं के लिए सुविधा जनक नहीं हैं।