बिजली सप्लाई आज 4 घंटे बंद रहेगी
मप्रविद्युत वितरण कंपनी के 33 केवी ग्रीड सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने का कार्य गुरुवार को किया जाएगा। इस दौरान शहर की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। विवि कंपनी एई आर.के. जोशी ने बताया गुरुवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक खाचरौद के 33 1 केवी ग्रीड सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने का कार्य के दौरान खाचरौद ग्रीड से शहरी क्षेत्र के साथ ही कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।