चल समारोह में दिया स्वच्छता का संदेश
बोहरासमाज ने धर्मगुरू सैयदना अलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन के जन्मदिन (मिलाद मुबारक) के उपलक्ष्य में सोमवार को चल समारोह निकाला। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। सभी ने शहर को साफ और स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
चल समारोह मिर्ची बाजार स्थित बुरानी मर्कज से शुरू हुआ। जो जन्मेजय मार्ग, एमजी रोड, जवाहर मार्ग, दीनदयाल चौक, रानी लक्ष्मीबाई मार्ग, ओझा मार्ग होते हुए पुन: मर्कज पहुंचकर समाप्त हुआ। चल समारोह में खाचरौद का हकीमी स्काउट दल का घोष आकर्षण का केंद्र रहा। जुलूस में ऊंट, घोड़े, बग्घी आदि शामिल हुए। आगे ऊंट पर सवार समाज का युवा राष्ट्रध्वज लेकर चल रहा था, जो राष्ट्रभक्ति का संदेश दे रहा था। रंग-बिरंगे परिधानों में बच्चें शामिल हुए। चल समारोह का जगह-जगह स्वागत किया गया। चल समारोह में प्रमुख रुप से खाचरौद से शेख जोहेर भाई ने की थी। समाजजनों ने कार्यक्रम में स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत का संकल्प लिया।
वाअजका सीधा प्रसारण
चलसमारोह के पहले मर्कज में वाअज का आयोजन हुआ। जिसमें उदयपुर से वाअज का सीधा प्रसारण हुआ। समाजजनों ने मर्कज पहुंचकर वाउज सुना। जिसके लिए विशेष व्यवस्था भी की गई थी। रात में मर्कज में मजलिस का भी आयोजन हुआ।
चल समारोह में शामिल खाचरौद का स्काउट दल।
चल समारोह में शामिल समाजजन बच्चे। फोटोप्रदीप व्यास