पोरवाल ब्लाॅक उपाध्यक्ष नियुक्त
खाचरौद | कांग्रेसब्लाॅक उपाध्यक्ष पद पर ग्राम कनवास के मुकेश पोरवाल को नियुक्त किया गया। पोरवाल की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव जिलाध्यक्ष जयसिंह दरबार की सहमति, पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर की अनुशंसा पर ब्लाॅक अध्यक्ष अनोखीलाल सोलंकी ने की हैं। इनकी नियुक्ति पर हरिशंकर शर्मा, आनंदीलाल पोरवाल, अशोक छपरी, नाथूलाल पोरवाल, मुकेश वरसी, संतोष छपरी, राकेश पोरवाल, बाबूलाल वाघेला, प्रकाश पोरवाल, शिवनारायण वरसी आदि ने हर्ष जताया है।