यातायात समस्या के लिए ज्ञापन सौंपा
मप्रपेंशनर समाज अध्यक्ष ने शहर के अव्यवस्थित यातायात को लेकर एसडीएम एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा है। पेंशनर समाज अध्यक्ष माणकलाल चौहान ने बताया शहर की सड़कों के दोनों ओर व्यापारियों द्वारा दुकानों के बाहर सामान रखा जा रहा है। इससे राहगीरों को निकलने में परेशानी हो रही है। वहीं मार्ग पर सामान रखने से निकलने तक की जगह नहीं रहती। इससे दो पहिया वाहनों को भी निकलने में दिक्कत होती है। बाजार में आने वाले लोगों मार्ग पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं। इसे मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। ऐसे में सड़क पर आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। इसके अलावा चौहान ने नाबालिग नवयुवकों द्वारा सड़कों पर तेज गति से दोपहिया वाहन दौड़ाने पर रोक लगाने, आॅटो, टेम्पो जैसे सवारी वाहन को चबूतरा चौराहा के अलावा नागदा रोड, उज्जैन दरवाजा, कस्बा आदि क्षेत्रों में भी स्टैंड की व्यवस्था कराने, सवारी वाहन चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूली को रोकने, जवाहर मार्ग को एकांकी मार्ग बनाने के साथ ही शहर के मुख्य मार्ग की सड़क के मोड़ पर अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है। इससे रहवासियों को वाहन चालकों द्वारा मनमानी किराया वसूली में रोक लगने से फायदा होगा।