हैंडपंप खराब, एसडीएम से शिकायत
खाचरौद | ग्रामकुम्हारवाड़ी, सरवना सिपाहेड़ा में बंद पड़े हैंडपंपों को रिपेरिंग कराने के लिए नवनिर्वाचित सरपंच मोहनलाल तंवर ने एसडीएम राजीव रंजन मीणा को शिकायत की हैं। सरपंच तंवर ने बताया तीनों गांवों में लंबे समय से हैंडपंप बंद हैं, जिस वजह से ग्रामीणजनों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा हैं। पीएचई विभाग के अधिकारियों को संपर्क कर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे रहा है। तंवर ने एसडीएम से ग्रामीणों की उक्त समस्या का तुरंत निराकरण कराने की मांग की हैं। इस संबंध में तंवर ने उज्जैन कलेक्टर को भी एक शिकायत भेजी है।