उधारी के पैसे मांगने की बात पर मारपीट
नागदा | उधारी के पैसे मांगने की बात पर तीन लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। मंडी पुलिस के मुताबिक ग्राम सरवना थाना खाचरौद निवासी जीवनलाल पिता नवल गुर्जर के साथ भगवानसिंह पिता रामलाल गुर्जर निवासी भटभड़िया थाना ताल जिला रतलाम, गुट्टू पिता भंवरसिंह गुर्जर निवासी चंदोड़िया, कुंवर पिता दुलेसिंह गुर्जर निवासी झांझाखेड़ी ने मारपीट की। पुलिस ने तीनों पर प्रकरण दर्ज किया है।