सोयाबीन पर अब इल्लियों का प्रकोप
कम बारिश से जहां किसान परेशान थे, वहीं अब सोयाबीन फसल पर इल्लियों के कहर से चिंतित हैं। कारण इल्लियों में पत्तियों तने को नष्ट कर दिया है। इससे पौधा विकसित नहीं हो पा रहा है और फलियां भी नहीं बन पा रही हैं।
जोरदार बारिश जब तक नहीं होती है इल्लियों का प्रभाव भी कम नहीं होने की बात किसानों द्वारा कहीं जा रही है। वहीं कृषि विभाग के अधिकारी भी ग्राम में नहीं पहुंच रहे हैं। इससे किसानों को कृषि संबंधित जानकारी प्राप्त करने में भी परेशानी रही है।
दवाओंका असर भी बेअसर
किसानसंजय शर्मा जगदीश चौहान ने बताया फसलों को बचाने के लिए किसानों ने महंगे भाव की कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया है। लेकिन इल्लियों पर दवाओं का असर भी नहीं हो रहा है। वहीं इल्लियां बढ़ती जा रही हैं और फसलों को खराब कर रही है।
फसल को चट करती इल्लियां।
^दवाई के बाद भी इल्लियां खत्म नहीं हो रही है तो किसानों को नीम तेज नीम पत्तों से बने रस का उपयोग छिड़काव में करना चाहिए। साथ ही किसानों को इल्लियां होने की शुरुआत पर ही सचेत होकर कृषि विभाग से जानकारी लेना चाहिए। के.एस.मालवीय, कृषिविकास अधिकारी खाचरौद