राष्ट्रीय स्पर्धा में इशिका का चयन
राष्ट्रीय स्पर्धा में इशिका का चयन
खाचरौद.सारंगपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय खो-खो प्रतियोगिता में राज राजेंद्र विद्या मंदिर की छात्राओं ने संभाग की टीम का प्रतिनिधत्व कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की सोनाली जैन, मनाली संगीतरा, स्नेहा पोपंडिया, श्रेया सोनावा मिनी वर्ग में इशिका मामोड़िया, प्राची त्रिवेदी ने उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करते राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के मिनी वर्ग में इशिका मामोड़िया का चयन आगामी माह में तेलंगाना के करीम नगर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश टीम में हुआ हैं। छात्राओं की उपलब्धि पर डायरेक्टर श्यामसुंदर भट्ट, प्राचार्य जितेंद्र जैन, समिति अध्यक्ष ज्ञानचंद्र मेहता, अनिल वागरेचा, सुनील खेमसरा, माणकलाल चौहान ने हर्ष जताया है।
आजदो कार्यक्रमों में विधायक शामिल होंगे
उन्हेल. सोमवारको सांसद चिंतामणी मालवीय दो कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि रहेंगे। भाजपा मंडल महामंत्री वीरेंद्रसिंह नवादा ने बताया दोपहर 12 बजे उद्यानिकी विभाग की नर्सरी में तालाब पुलिया निर्माण का भूमिपूजन सांसद मालवीय करेंगे। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे राज सजन परिसर में सांसद मालवीय का अभिनंदन समारोह होगा।
टवेराको ट्रैक्टर ने टक्कर मारी
नागदा. जावराकी ओर से रही एक टवेरा वाहन को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह जावरा की ओर से रही टवेरा को ग्राम भगतपुरी के पास एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे वह खाई में उतर गई, दुर्घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। बाद में दोनों के बीच समझौता होने पर टवेरा चालक ने पुलिस में भी शिकायत नहीं की।