पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करोड़ों की लागत के स्वामी विवेकानंद वाटिका उद्यान का लोकार्पण आज

करोड़ों की लागत के स्वामी विवेकानंद वाटिका उद्यान का लोकार्पण आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीय मंत्री बनने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव थावरचंद गेहलोत रविवार को पहली बार नगर पहुंचेंगे। यहां पहुंचकर केंद्रीय मंत्री गेहलोत करोड़ों की लागत से नपा द्वारा निर्मित उद्यान, फूड जोन तथा अजाक्स के ग्रंथालय वाचनालय सहित अभिभाषक संघ को भेंट किए गए वाटर कूलर का लोकार्पण करेंगे।

नपा द्वारा करीब 2 करोड़ की लागत से निर्मित हुए स्वामी विवेकानंद वाटिका एवं फूड जोन का लोकार्पण समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 6 बजे नपा परिसर में होगा। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत, अध्यक्षता नपाध्यक्ष विजय सेठी, अति विशिष्ट अतिथि राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष बाबूलाल जैन, स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन, सांसद चिंतामणी मालवीय, विधायक दिलीपसिंह शेखावत, संभागीय संगठन मंत्री राकेश डागोर, राज्यसभा सांसद सत्यनारायण जटिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम बंसल, विधायक मोहन यादव, बहादुरसिंह चौहान, अनिल फिरोजिया, मुकेश पंड्या, जितेंद्र गेहलोत, सतीश मालवीय, जनपद अध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार, पूर्व विधायक लालसिंह राणावत, पूर्व जिलाध्यक्ष अनोखीलाल भंडारी, नागदा नपाध्यक्ष शोभा यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान, उज्जैन नगर निगम सभापति सोनू गेहलोत, पूर्व सभापति प्रकाश चित्तौड़ा, नगर अध्यक्ष सीताराम परमार, ग्रामीण अध्यक्ष लालसिंह सिसौदिया, नागदा नगर अध्यक्ष धर्मेश जायसवाल, ग्रामीण अध्यक्ष महेश व्यास रहेंगे। नपा सीएमओ सतीश अग्रवाल सहित पार्षदों ने कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

वाटरकूलर का लोकार्पण

मंडीके पूर्व अध्यक्ष सूर्यप्रकाश शर्मा द्वारा पिता भूतपूर्व नपाध्यक्ष नीलकंठ शर्मा एवं अभिभाषक रमेश शर्मा की स्मृति में न्यायालय परिसर में अभिभाषक संघ को एक वाटर कूलर भेंट किया है। इससे अभिभाषकों एवं पक्षकारों को यहां से शुद्ध और शीतल जल प्राप्त होगा। इसका लोकार्पण रविवार शाम 4 बजे केंद्रीय मंत्री गेहलोत द्वारा किया जाएगा। पहली बार नगर आगमन पर केंद्रीय मंत्री गेहलोत का अभिभाषक संघ द्वारा समारोह आयोजित कर न्यायालय परिसर में स्वागत किया जाएगा। अभिभाषक संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय एवं सचिव संजय शर्मा सहित अभिभाषकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

ग्रंथालय का लोकार्पण

अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ द्वारा न्यायालय परिसर के पास स्थित आंबेडकर