2749 ने चयन परीक्षा दी
नागदा | जवाहरनवोदय विद्यालय द्वारा शनिवार को चयन परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा सुबह 11 बजे नवोदय विद्यालय के अंतर्गत आने वाले विकासखंड बड़नगर, खाचरौद, महिदपुर के विभिन्न 9 केंद्रों के उत्कृष्ट कन्या विद्यालयों में हुई। इसमें 2987 में से 238 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस मान से कुल 2749 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। प्राचार्य डॉ. के.बी. गुप्ता ने बताया परिणाम नई दिल्ली स्थित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से जून में आएंगे। इस आधार पर विद्यार्थियों को कक्षा 6 में प्रवेश दिया जाएगा।