- Hindi News
- 636 विद्यार्थियों ने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा दी
636 विद्यार्थियों ने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा दी
जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें 636 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 26 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सभी विद्यार्थी कक्षा 6 टी में प्रवेश के लिए परीक्षा देने पहुंचे थे। सभी को 100 अंकों का वैकल्पिक पर्चा हल करने को दिया गया। परीक्षा 80 सीटों को लेकर हुई। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शासकीय बालक उत्कष्ट उमावि में अलग-अलग सुबह 11.30 बजे से परीक्षा शुरू हुई। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई परीक्षा में 322 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें 13 अनुपस्थित रहे। बालक उत्कृष्ट उमावि में 340 पंजीकृत परीक्षार्थी थे, इसमें 13 अनुपस्थित रहे। बच्चों की नवोदय परीक्षा की वस्यवस्था की बात की जाए तो बैठक व्यवस्था से लेकर अन्य परीक्षा संबंधी सुविधाएं सामन्य रहीं। हालांकि बच्चों को कोई परेशानी नहीं हुई।
कन्या उमावि में प्रवेश परीक्षा का पर्चा हल करते परीक्षार्थी।