पहलवानों का किया स्वागत
खाचरौद | इंगोरिया में आयोजित एक्टिव ग्रुप द्वारा आयोजित कांटा दंगल में ग्राम खेड़ावदा की पवनपुत्र व्यायामशाला के पहलवान अर्जुन वर्मा ने अपनी कुश्ती कला से प्रतिद्वंदी पहलवान लखन शिंदे को पछाड़ते हुए जीत हासिल की। अर्जुन की जीत पर युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्रसिंह पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर बधाई दी हैं। इस मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भागीरथ शर्मा, आईटी सेल संभागीय समंवयक लक्ष्मीनारायण पोपंडिया, विनोद परासिया, संजय नंदेड़ा, जितेंद्र सिंह, मंगल धाकड़, आधार शर्मा, दिलीप धाकड़, सतीश चौहान, सुरेंद्रसिंह, धारा सिंह आदि मौजूद थे।