कांकर पुन: प्रदेश सदस्य मनोनीत
खाचरौद | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भरत कांकर को पुन: सदस्य मनोनीत किया गया। भरत कांकर का मनोनयन मालवा प्रांत का गुणवत्तायुक्त शिक्षा थीम पर ग्वालियर में आयोजित 48वें अधिवेशन के समापन अवसर पर प्रांताध्यक्ष नितेश शर्मा ने किया हैं। इस मौके पर प्रद्युम्न नायक, चंदन बैरागी, राहुल माली, मनीष पोपंडिया, योगेश शर्मा, युवराज खरे, अमन चंडालिया, विशाल डामर, मनदीप शर्मा, अंकुश चौकसे, बंटी कटारिया, जयपालसिंह, नारायण सगीतला, विवेक चौहान, दीपक सांडे, भूपेंद्र सोनावा, अीाषेक खरे, विनय गेहलोत, अरिहंत बुड़ावनवाला, प्रणव मानकेश्वर, पंकज कुमावत आदि ने हर्ष जताया।