पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चौपाल लगाकर लाेगों की सुनी समस्याएं

चौपाल लगाकर लाेगों की सुनी समस्याएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीएम ने वार्ड क्र.8 को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया

भास्कर संवाददाता | खाचरौद

शहर के वार्ड क्र. 08 के तहत कस्बा क्षेत्र में एसडीएम अशोक व्यास ने वार्ड पार्षद राधेश्याम बंबोरिया के साथ जनता के बीच चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं व शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में चर्चा की। साथ ही उपस्थित जनसमुदाय से जागरुक रह कर शासन की योजनाओं का लाभ लेने के साथ ही स्वच्छता अभियान में भी अधिक से अधिक हिस्सा लेने का आह्वान किया। चौपाल को संबोधित करते हुए एसडीएम व्यास ने वार्ड क्र. 8 में पार्षद बंबोरिया के प्रयासों से वार्ड के प्रत्येक घरों पर शौचालय बनने पर वार्ड को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया। पार्षद बंबोरिया ने बताया कि उनके वार्ड के लोगो को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने का प्रयास वे निरंतर कर रहे हैं, जिससे सभी पात्र लोगों को भरपूर लाभ मिल भी रहा हैं। वर्तमान में कोई भी पात्र एवं जरुरत मंद व्यक्ति योजनाओं के लाभ लेने से वंचित नहीं है। वरिष्ठ शिक्षक ब्रजेश व्यास, डाॅ. आरसी. यादव, सिद्धू पहलवान, पार्षद विनोद जोशी, निरंजन सिसौदिया, राजकुमार बंबोरिया, शिवनारायण पाल्या, मधु धाकड़, महिमा बैरागी तथा वर्षा यादव व संगीता परमार सहित वार्डवासी मौजूद थे। आभार आंगनवाड़ी संचालिका किरण भाटी ने माना।

चौपाल में उपस्थित महिलाएं। इनसेट समस्याओं को सुनते एसडीएम व्यास।

खबरें और भी हैं...