पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुहूर्त में विराजीं मां, गरबों का रंग छाया

मुहूर्त में विराजीं मां, गरबों का रंग छाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवारसे आराधना के पर्व नवरात्रि की शुरुआत हुई और जगह-जगह माता रानी की घट स्थापना की गई। सुबह से माता भक्त प्रतिमाओं को लेकर आना शुरू हो गए। शहर से लेकर गांव-गांव तक जयकारों से गूंज उठे तो गरबों से खनक से फिजा में भक्ति घुल गई।

मंदिरोंमें भक्तों की भीड़ लगी

शारदीयनवरात्रि के पहले दिन क्षेत्र के सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह चार बजे से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। पहले दिन शैल पुत्री की पूजा की गई। शहर के शीतला माता मंदिर, चामुंडा माता मंदिर, कालिका माता मंदिर, लालबाई-फूलबाई मंदिर आदि माता मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पहुंचकर जगदंबा की आराधना की। शहर के दो दर्जन से अधिक स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना शुभ मुहूर्त में की गई। दुर्गा प्रतिमाओं के स्थापना स्थलों पर समितियों द्वारा पहले दिन से ही आकर्षक साज-सज्जा की गई है।

स्वस्तिक ग्रुप का कपल गरबा

संजोग परिसर में स्वस्तिक ग्रुप द्वारा कपल गरबा का आयोजन किया गया है। गुरुवार को मां जगदंबा के चित्र पर माल्यार्पण पूजन कर गरबा उत्सव की शुरुआत की गई। पहले दिन से गरबा का आयोजन किया गया। प्रतिदिन विभिन्न स्पर्धाएं होंगी और पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष जितेंद्र जैन, संरक्षक नारायण मंडावलिया, विशाल गगरानी, आशीष सोनी, वैभव चौहान, संदीप ओरा, राजकुमार बंबोरिया, गौरव बुड़ावनवाला, प्रतीक बुड़ावनवाला, आदर्श नवलक्खा, शुभम गांग, आशीष खाबिया, हितेश मोदी आदि मौजूद थे।

यहांहुई माता स्थापना

नगरमें प्रमुख रूप से उज्जैन दरवाजा, शुक्रवारिया बाजार, मुखिया गली, गणेश नगर, कबाड़ीपुरा, शीतला माता मार्ग, रेलवे स्टेशन, घुड़ावन रोड, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, नपा के सामने, रावला, प्रजापत गली, खेड़ापति हनुमान मंदिर रोड सहित अन्य स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गईं है।

बाजारमें रौनक आई

नवरात्रिशुरू होते ही बाजारों में रौनक लौटने लगी है। श्राद्धपक्ष होने के कारण खरीदारी कम हो रही थी, लेकिन अब दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगने लगी है और खरीदारी भी जमकर होने लगी है। इससे बाजार भी गुलजार हो रहे हैं। विशेष रूप से कपड़े, ज्वेलरी, बर्तन, पूजा-अर्चना सामग्री, मिठाई आदि की दुकानों पर अधिक भीड़ जुट रही है।

जुलूसनिकालकर माता की प्रतिमा लाए

ग्रामआक्याजागीर में नवरात्रि पर्व के लिए नवदु