पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चल समारोह निकला, मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित

चल समारोह निकला, मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाचरौद| स्वच्छमध्यप्रदेश अभियान के तहत ग्राम रिंगनिया में प्रावि मावि के विद्यार्थियों ने रैली निकाली। पंचायत समन्वयक कमलेश चतुर्वेदी की उपस्थिति में निकली रैली में दोनों स्कूलों के शिक्षक, शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष, सदस्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका मौजूद रहे। रैली में स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ, शिक्षा के गुणवत्ता के संबंधित नारे लगाए। रैली का आयोजन ग्राम स्वच्छ प्रबंधक मुकेश पाटीदार द्वारा किया गया।

छह दिवसीय अग्रसेन महोत्सव का समापन

तराना.अग्रसेनजयंती के तहत श्री द्वारिकाधीश मंदिर तेजाजी चौक में चल रहे छह दिवसीय महोत्सव का समापन गुरुवार को हुआ। इस अवसर पर बच्चों को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें खुशी बंसल प्रथम रहीं। वहीं छह दिवसीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरित किया गया। मंदिर परिसर से अग्रसेन महाराज का चल समारोह हर्षोल्लास के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया। चल समारोह के समापन पर अग्रसेन महाराज की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद समाजजनों ने महाप्रसादी ग्रहण की। समाज अध्यक्ष धनश्याम मित्तल एवं महिला मंडल अध्यक्ष यशोदा मित्तल ने आयोजनों के लिए समाजजनों का आभार व्यक्त किया। जानकारी कोषाध्यक्ष साकेत बंसल ने दी।

जयंती के अवसर पर शामिल अग्रवाल समाज की महिलाएं।

अग्रसेन महाराज की पूजा करते समाजजन के लोग।

भास्कर संवाददाता| नागदा

गुरुवारको अग्रवाल समाज अग्रसेन महाराज की स्तुति में लीन रहा। मौका था अग्रसेन जयंती का। जयंती पर समाज के लोगों ने दुकानों घरों पर अग्रसेन का पूजन-अर्चन किया। अग्रवाल समाज बिरलाग्राम ट्रस्ट द्वारा बस स्टैंड स्थित समाज की धर्मशाला में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। शाम 6 बजे धर्मशाला से चल समारोह की शुरुआत हुई। इसमें आगे पुरुष सफेद परिधानों में चल रहे थे। महाराज अग्रसेन की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। चल समारोह बस स्टैंड, जवाहर मार्ग, शेषशायी चौक, एमजी रोड, तिलक मार्ग, गुर्जर मोहल्ला, रामसहाय मार्ग होते हुए पुन: धर्मशाला पहुंचकर समारोह में परिवर्तित हुआ। मुख्य अतिथि ग्रेसिम उद्योग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन मित्तल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम बंसल, विशेष अतिथि लैंक्सेंस उद्योग के यूनिट हेड सुभाष जिंदल रहे। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में अ