ट्रैक्टर से अलग हुआ टैंकर, हादसा टला
ट्रैक्टर से अलग हुआ टैंकर, हादसा टला
खाचरौद.शासकीयकन्या उमावि के आगे शुक्रवार सुबह 10.30 बजे पानी के टैंकर का पिछला हिस्सा ट्रैक्टर से अलग होकर गिर गया। अचानक ट्रैक्टर से टैंकर के अलग होने और जमीन से टकराने से स्कूल जा रही छात्राएं घबराकर सहम गई। हालांकि टैंकर खाली था और किसी वाहन अथवा राहगीर से नहीं टकराया अन्यथा कोई हादसा हो सकता था। थोड़ी देर बाद नपा कर्मचारी टैंकर को जुगाड़ कर ट्रैक्टर से ले गए।