पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में हर्षित अव्वल

राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में हर्षित अव्वल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाचरौद | राष्ट्रीय अधिवक्ता परिषद द्वारा नई दिल्ली में एफआईएमटी कॉलेज में आयोजित मूट कोर्ट प्रतियोगिता में खाचरौद के छात्र हर्षित चौरड़िया ने राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायधीश ए.के. शिकारी व बार कौंसिल ऑफ इंडिया अध्यक्ष मननकुमार मीरा के अातिथ्य में आयोजित 31वीं मूट कोर्ट प्रतियोगिता में वरिष्ठ अभिभाषक चंद्रप्रकाश चौरड़िया के पुत्र हर्षित ने निरमा विधि विश्वविद्यालय अहमदाबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में देशभर के 43 विधि विश्वविद्यालयों द्वारा हिस्सा लिया गया था। पहला स्थान प्राप्त करने पर निरमा विधि विश्वविद्यालय द्वारा मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद सदस्य प्रताप मेहता की उपस्थिति में समारोह आयोजित कर हर्षित का सम्मान किया। उज्जैन संभाग संयुक्त कमिश्नर प्रतीक सोनवलकर आदि ने हर्ष जताया है।

खबरें और भी हैं...