पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युकां की बैठक में 14 काे पोलिंग बूथों पर करेंगे चर्चा

युकां की बैठक में 14 काे पोलिंग बूथों पर करेंगे चर्चा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युकां की बैठक 14 फरवरी को पाड़ल्या रोड स्थित सेवाराम आर्य की बावड़ी पर होगी। बैठक में पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू, युकां प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी, लोकसभा अध्यक्ष हेमंतसिंह चौहान की सहमति से खेम मजदूर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बसंत मालपानी के मार्गदर्शन में नागदा-खाचरौद विधानसभा के पोलिंग बूथों पर युकां प्रभारियों की नियुक्ति को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा क्षेत्र के 239 पोलिंग बूथों पर वन बूथ टेन यूथ योजना पर कार्य के बारे में भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके लिए भी शीघ्र ही शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के पोलिंग बूथ प्रभारियों की नियुक्तियां की जाएगी। जानकारी विधानसभा प्रभारी दिलीप फतरोड़ ने दी।

खबरें और भी हैं...